Breaking News

शशिमोहन सिंह की शार्ट फिल्म को पहला स्थान

जगदलपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता विषय पर चार दिवसीय शॉर्ट फिल्म फेस्टीवल में जिले के सीएएफ पांचवी वाहिनी कंगोली में पदस्थ कमांडेंट आईपीएस शशिमोहन सिंह द्वारा निर्मित शार्ट फिल्म को पहला स्थान प्राप्त हुआ

राजधानी में आयोजित फेस्टीवल के दौरान मानव तस्करी, बच्चों के अधिकार, नशा मुक्ति और साइबर क्राइम जैसे विषयों पर चार कैटेगरी में 100 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई थी।

शुक्रवार को हुए समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चीफ जस्टिस हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ अरुप कुमार गोस्वामी, उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति जस्टिस गौतम भादुड़ी, जस्टिस संजय एस अग्रवाल मौजूद रहे।

आइपीएस शशि मोहन सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कोटपा’ को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। यह फिल्म सार्वजनिक स्थान में धूम्रपान से संबंधित है।

इसके साथ ही 10 मिनट कैटगिरी में शशि मोहन सिंह की शॉर्ट फिल्म ‘शोध’ रही द्वितीय स्थान पर रही।

बता दें की इस फिल्म का निर्देशन रजनीश झांझी द्वारा किया गया। यह फिल्म मानव तस्करी के विषय पर आधारित है। इस शॉर्ट फिल्म में शशि मोहन सिंह मुख्य भूमिका का निर्वहन करते हुए एक पत्रकार के रूप में नजर आ रहे है।

जो मानव तस्करों के चंगुल में फंसी एक नाबालिग बच्ची को बचाते है। फिल्म के अन्य कलाकार- आरुषि पाल, उर्वर्शी साहू, चंद्र प्रकाश, ममता बघेल।

‘शोध’ फिल्म के सहायक निर्देशक, और संपादक त्रिलोक तिवारी है। इस फिल्म के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने शशि मोहन सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम मिलने पर अमेरिका को ‘चिंता’
Next post एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं के बीच विवाद,मारा चाकू