सड़क हादसे पर पुलिस को कॉल कर बुरी फंसी महिला, SI ने फिर जो किया जीवन भर रहेगा याद

नई दिल्‍ली. पुलिसकर्मियों को आमतौर पर महिलाओं का सम्‍मान करने की ट्रेनिंग दी जाती है. उन्‍हें यह बताया जाता है कि थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं के प्रति विशेष रूप से संवेदनाएं रखने की जरूरत है. सभी नियम-कानून को ताक पर रखते हुए गोवा के एक सब इंस्‍पेक्‍टर ने महिला के साथ कुछ ऐसा किया, जिसके चलते पूरे पुलिस महकमे को शर्मिंदा होना पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने इस सब इंस्‍पेक्‍टर के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है.

महिला का आरोप है कि इस पुलिसकर्मी ने उसके साथ पहले मारपीट की. फिर जबरन उसे अपने पैर में पहने जूते चाटने के लिए मजबूर किया. यह घटना साउथ गोवा के कोलवा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके की बताई जा रही है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 जून को बेनाउलिम और नुवेम की सीमा पर सड़क का इस्‍तेमाल करते हुए वो अपने पति के साथ कार से सवार होकर जा रही थी. तभी उनकी कार की ट्रक से मामूली टक्‍कर हो गई.

क्‍या है पूरा मामला?
घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच मौके पर ही समझौता हो गया. इसी बीच एक पुलिसकॉल भी की गई थी. इस कॉल पर कोलवा पुलिस स्टेशन से जुड़े सब-इंस्पेक्टर (PSI) मौके पर पहुंचे. हालांकि तब तक महिला अपने पति के साथ वहां से जा चुकी थी. एक घंटे बाद सब इंस्‍पेक्‍टर ने महिला को फिर मौके पर बुलाया. दावा किया गया कि इस पुलिसकर्मी ने महिला को  बुरी तरह से पीटा और जूते चाटने के लिए भी उन्‍हें मजबूर किया. गोवा में आम आदमी पार्टी के विधायक वेन्ज़ी विएगास महिला को साउथ गोवा के डीसीपी के पास लेकर पहुंचे, जिसके बाद प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ACB ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा नायब तहसीलदार
Next post उप पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए आवारा मवेशियों को सड़क से हटाने एवं उनके सिंग पर रेडियम लगाने हेतु बताया गया