ससुराल वालो ने दहेज़ नहीं मिलने पर महिला का निकलवाया किडनी

बरेली। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला ने ससुराल वालों पर किडनी निकलवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि इस बात का पता तब चला जब वह दिल्ली में अपना इलाज कराने पहुंची। मामले में पीड़ित महिला के शिकायती पत्र पर महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के आरोप में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है|

यह भी आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला से उनकी बेटी भी छीन ली है। मूल रूप से पीलीभीत की रहने वाली पूजा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में उनकी शादी शीशगढ़ के बल्ली गांव निवासी हरीश बाबू के साथ हुई थी। पति समेत ससुर नत्थूलाल, सास फूला देवी, जेठ प्रेमपाल, देवर अवधेश और अनिल शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे।

शुरूआत से ही सभी कम दहेज लाने का ताना मारते। इस बीच पूजा ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी किसी का रवैया नहीं बदला। वर्ष, 2018 में पूजा को पेट में दर्द उठा तो डाक्टर ने गुर्दे में पथरी बताई। कहा कि उसका आपरेशन करना होगा। पूजा के पति हरीश ने पथरी का आपरेशन करा दिया और वह स्वस्थ थी।

बताया कि आठ दिन बाद आरोपित दोबारा से ड्रेसिंग कराने के बहाने अस्पताल ले गए तो डाक्टर ने कहा कि उन्हें बेहोश करना होगा। इस पर पूजा ने सवाल भी उठाया कि ड्रेसिंग के लिए बेहोश क्यों? इस पर डाक्टर ने बात टाल दी और एक कागज पर उनके हस्ताक्षर भी ले लिए।

आरोप है कि उसी बीच उनकी किडनी निकाल ली गई। बाद में ससुराल वालों ने उन्हें दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर घर से निकाल दिया। बेटी को भी अपने साथ रख लिया। जब दोबारा उनकी तबीयत बिगड़ी तो पूजा को दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया।

वहां पर डाक्टर ने बताया कि उनकी एक ही किडनी है, दूसरी किडनी नहीं है। इसके बाद पूजा ने आरोपितों के विरुद्ध महिला थाने में प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुलिस इंस्पेक्टर के घर से मिला 1.08 करोड़ नकद व सोना, चांदी जेवर बरामद
तिल में हैं दूध भी ज्यादा कैल्शियम, हड्डियों को बना देगा फौलादी; कैंसर से बचाव में उपयोगी Next post तिल में हैं दूध भी ज्यादा कैल्शियम, हड्डियों को बना देगा फौलादी; कैंसर से बचाव में उपयोगी