चौथा फेरा शुरू होते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वापस लौटी बारात

चौथा फेरा शुरू होते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वापस लौटी बारात

कानपुर : यूपी के कानपुर में चौबेपुर के एक गांव में चौथा फेरा शुरू होते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लोगों के समझाने के बावजूद नहीं मानी। धूमधाम से बारात लाए वर पक्ष को बिना दुल्हन लौटना पड़ा। बुधवार को दिनभर पंचायत चली। हालांकि मामले में समझौता हो गया। वहीं, दुल्हन का कहना है कि उसने पहले ही दूल्हे को फोन कर बारात लाने से मना कर दिया था।

चौबेपुर के एक गांव की बेटी की शादी परिजनों ने रूरा में तय की थी। गोद भराई, वरीक्षा से लेकर तिलक तक की रस्म हो चुकी थी। मंगलवार को बारात आई, जनवासे में स्वागत हुआ। बैंडबाजे के साथ दूल्हे के साथ बाराती दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। सभी का द्वारचार भी हुआ। जयमाल की रस्म हुई। भोर को फेरे की रस्म शुरू हुई। तीन फेरे पड़ चुके थे, चौथा शुरू होते ही दुल्हन बिगड़ गई। बंधी गांठ को खोल कर बोल पड़ी, शादी नही करूंगी। दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्ष सकते में आ गए। उसे समझाने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मानी। बात नहीं बनी तो मामला चौबेपुर थाने पहुंचा। दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हुई।

दुल्हन ने बीच सभा में कह दिया कि मैंने पहले ही दूल्हे को फोन कर बारात लाने को मना कर दिया था। दोनों पक्षों में दिए गए उपहार वापस करने के फैसले पर सहमति बनी। थाने में लिखित समझौते के बाद बारात बिना दुल्हन लौट गई। चौबेपुर इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया, मामला थाने आया था। किसी ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शादी समारोह से लौट रहे JDU नेता की गोली मारकर हत्या Previous post शादी समारोह से लौट रहे JDU नेता की गोली मारकर हत्या
Next post बैंड-बाजा और घोड़ी नहीं लाया दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ी शादी