अहमदाबाद -वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ऑयल टैंकर से भिड़ी तेज रफ्तार कार, 10 की मौत

अहमदाबाद -वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ऑयल टैंकर से भिड़ी तेज रफ्तार कार, 10 की मौत

नई दिल्‍ली. गुजरात के नाडियाद में बुधवार को एक बड़ा हादसा सामने आया. अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास एक कार ने ट्रेलर के पीछे से जोरदार टक्‍कर मार दी. इस हादसे में कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. स्‍थानीय पुलिस का कहना है कि कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया. इस दौरान एक अन्‍य शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के बाद सूचना पाकर मौके पर दो एंबुलेंस पहुंच गई. एक्सप्रेस हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे की वजह से एक्सप्रेस पर लंबा जाम लग गया. यह हादसा क्‍यों हुआ, इसकी वजह क्‍या है, यह अबतक साफ नहीं हो सका है. क्‍या कार के ब्रेक फेल हो गए थे या फिर ड्राइवर को झपकी आ गई थी. यह वो सवाल हैं जिनका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है. शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है. लापरवाही ही धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि क्‍या यह ट्रेलर सड़क पर खड़ा हुआ था या‍ फिर चलते ट्रेलर को कार ने पीछे से टक्‍कर मारी है. कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में अब कार की जांच कर ब्रेक फेल होने के पहलू का पता लगाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाल गोपाल संग युवती ने किया विवाह, वृंदावन से आई बारात Previous post बाल गोपाल संग युवती ने किया विवाह, वृंदावन से आई बारात
Next post रामनवमी पर बवाल,भक्तों से झड़प, शोभायात्रा में पथराव…