शादीशुदा महिला पर क्यों आ रहा लड़कों का दिल, रिलेशनशिप कोच से समझें वजह

नई दिल्ली :-

वक्त बदलने के साथ ही रिश्ते भी बदलने लगे हैं। पहले शादी के लिए हमेशा कुंवारी लड़की की उम्र लड़के से कम हो, ये जरूरी होता था। लेकिन अब तो आपने सुना या देखा होगा कि लड़कों को लड़कियों से ज्यादा शादीशुदा महिलाएं पसंद आ रही हैं ये सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन काफी हद तक सच भी है। लड़के कुंवारी लड़कियों की तुलना में शादीशुदा महिलाओं की ओर ज्यादा अट्रैक्ट हो रहे हैं। बी-टाउन हो या फिर रियल लाइफ कई किस्से देखने को मिलते हैं।

अब आपके मन में ये सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है। इन कारणों को समझने के लिए हमने प्रिडिक्शन्स फॉर सक्सेस के संस्थापक और रिलेशनशिप कोच विशाल भारद्वाज से बात की। जिन्होंने लड़कों के अट्रैक्शन की वजह डिटेल में बताई है। तो चलिए आपको भी बताते हैं।

लड़कों को अपनी ओर खींचता आत्मविश्वास

शादीशुदा महिलाएं कुंवारी लड़कियों की तुलना में अधिक आत्मविश्वास से भरी होती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो घर, बच्चे और ऑफिस की सभी जिम्मेदारियों को अकेले संभाल लेती हैं। जिंदगी का अनुभव और जिम्मेदारी के चलते उनका विश्वास भी बढ़ता रहता है। यही आत्मविश्वास लड़कों को उनकी ओर खींचता है।

केयर करना अच्छे से जानती

शादीशुदा महिलाएं देखभाल करने वाले स्वभाव की होती हैं। बहुत सारी जिम्मेदारी होने के बाद भी वो अपने साथ-साथ, अपने साथी और घर के बाकी सभी सदस्यों का ख्याल रखना अच्छी तरह से जानती हैं। हर छोटी और बड़ी बात का ध्यान रखती हैं। और ये केयरिंग नेचर लड़कों को पसंद आता है।

ज्यादा समझदार होतीं शादीशुदा महिलाएं

ये भी देखा जाता है कि शादीशुदा महिलाओं में बेहतर समझ होती है। छोटी-छोटी बात पर नाराज नहीं होती और कुंवारी लड़कियो की तरह नखरे भी नहीं दिखातीं। लाइफ को काफी प्रेक्टिकल नजरिए से देखती हैं। उनका व्यवहार और बोलचाल अक्सर लड़कों को प्रभावित करता है। विवाहित महिलाएं सोच समझकर अनुभव से बात करती है।

शारीरिक सुंदरता भी एक कारण

माना जाता है कि शादी के बाद महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसके कारण उनके रंग रूप में अधिक निखार आ जाता है और वे अधिक खुश रहती हैं। साथ ही वो खुद को मैंटेन करके भी रखती हैं। जिसकी वजह से कुंवारी लड़कियों की तुलना में ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं। इस वजह से लड़के उनकी ओर खींचे चले जाते हैं।

रिश्तों की कदर करतीं

शादीशुदा महिलाएं रिश्तों की कदर करना जानती हैं। शादी के बाद वो पूरी कोशिश करती हैं कि हर रिश्ते को सहज रखें। ये महिलाएं अपने परिवार के लिए कोई भी अहम फैसला आसानी से ले सकती हैं। साथ ही अपने पार्टनर को मेंटली सपोर्ट भी करती हैं जो बात लड़को को अच्छी लगती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चाणक्य ने ऐसी बीवियों को बताया है सबसे खराब, कभी नहीं करना चाहिए ऐसी लड़कियों से शादी Previous post चाणक्य ने ऐसी बीवियों को बताया है सबसे खराब, कभी नहीं करना चाहिए ऐसी लड़कियों से शादी
नमाज पढ़ने वाले 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज Next post नमाज पढ़ने वाले 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज