कनेर

कनेर के फूल-पत्ते में छिपे हैं चमत्कारी गुण, जानें उपयोग, ऐसे इस्तेमाल से मिलेगा अधिक फायदा, बुखार से लेकर कुष्ठ रोगके लिए हैं कारगर

बागपत: कनेर एक ऐसा पौधा होता है, जो भारत के प्रत्येक हिस्से में आसानी से मिल जाता है. यह अक्सर रोड साइड में अधिकतर मिलता है और इसका उपयोग सजावटी पौधों के साथ-साथ आयुर्वेद में भी किया जाता है. इसके उपयोग से बुखार तेजी से कम होता है और कुष्ठ रोग में इसका उपयोग बहुत ही सरल तरीके से आराम से मिलता है. इसकी पत्तियों को और फूलों को कुष्ठ रोग में लगाने से उसमें तेजी से आराम मिलता है. यह औषधि वरदान के समान मानी गई है.

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर ने बताया कि कनेर कई रूप में आसानी से मिलता है. यह सफेद पीला और लाल रंग में होता है. इसका पौधा आसानी से भारत में किसी भी जगह पर मिल जाता है. यह सजावट के साथ-साथ पॉल्यूशन को कम करने में भी मदद करता है. वहीं इसका उपयोग आयुर्वेद में बहुत ही अनोखे तरीके से किया जाता है. इसके फूल और पत्तियों को घिसकर दाद पर लगाने से दाद तेज़ी से ठीक हो जाता है. इसके उपयोग से बुखार और पेट संबंधित रोगों में आसानी से आराम मिलता है.

ऐसे इस्तेमाल से मिलेगा अधिक फायदा

डॉ. ने बताया कि कनेर के फूल और पत्तियां इस्तेमाल में लाई जाती हैं. इन्हें एक साथ मिलाकर इनका लेप तैयार कर दाद, कुष्ठ रोग पर लगाने से यह ठीक हो जाता है. वहीं इसकी पत्तियों और फूलों का इस्तेमाल करने से बुखार और पेट संबधित समस्याओं को ठीक किया जाता है. पुराने समय से कनेर का उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने में किया जा रहा है. इसके उपयोग के समय चिकित्सक का परामर्श जरूरी होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में AAP ने की दो और उम्मीदवारों की घोषणा, होशियारपुर से डॉ. राज कुमार और आनंदपुर साहिब से मलविंदर कंग को दिया टिकट Previous post पंजाब में AAP ने की दो और उम्मीदवारों की घोषणा, होशियारपुर से डॉ. राज कुमार और आनंदपुर साहिब से मलविंदर कंग को दिया टिकट
Next post औरत को संतुष्ट करने के लिए हाथी की तरह करें काम, एक झटके में हो जाएगी खुश