किराए पर लेते थे ट्रैक्टर, जीते थे लग्जरी लाइफ, कमाई का राज जान दंग रह गई पुलिस

किराए पर लेते थे ट्रैक्टर, जीते थे लग्जरी लाइफ, कमाई का राज जान दंग रह गई पुलिस

चित्रकूट: चित्रकूट जनपद में किराए का ट्रैक्टर लेकर गायब करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक के पास से आधा दर्जन ट्रैक्टर और एक ट्रॉली बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. मामला बरगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का है जहां बीते 19 मार्च को हिमांशु सिंह नाम के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि प्रयागराज के शंकरगढ़ के रहने वाले कमल सिंह और बाला द्विवेदी नाम के दो व्यक्तियों ने उसका टैक्टर और ट्रॉली 24 हजार रुपये प्रति माह के किराए में एग्रीमेंट कराकर लिया था. कई महीने बीत जाने के बाद भी न किराया दिया और न उसका टैक्टर-ट्रॉली वापस किया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू की. पुलिस ने गोकुलपुर के तिराहे से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कमल सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी लोगों को झांसे में लेकर किराए में टैक्टर ले लेते थे और फिर प्रयागराज जनपद के शिवराजपुर से भी दो टैक्टर और एक ट्रॉली किराए में लेकर बेच दिया था. एक टैंकर और ट्रॉली को कबाड़ी के दुकान में बेचकर उससे मिले पैसे को खर्च कर लिया था. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से 5 टैक्टर बरामद किए. दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा है जिसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया, ‘थाना बरगढ़ एक किसान ने दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जि समें आरोप लगाया कि उसने 24 हजार रुपये के मासिक किराए पर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर दिया था. एक-दो माह आरोपियों ने किराया दिया, फिर आनाकानी करने लगे. फिर कह दिया कि ट्रैक्टर चोरी हो गया है. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर जांच शुरू की. इसी बीच, दो पीड़ित किसान और सामने आए. बरगढ़ पुलिस को आज सफलता मिली है, एक अपराधी को एक ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की निशानदेहपर जंगल से 6 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में पाठ्यक्रम का शुभारंभ
Next post डायबिटीज के लिए रामबाण है यह खुशबूदार पौधा, घर में लगाने से आसपास भी नहीं भटकते हैं मक्खी मच्छर