देवबंद से एटीएस ने दो संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े, किराए के कमरे में रचते थे साजिश!

लखनऊ:देवबन्द से ATS ने पकडे संदिग्ध, इत्र कारोबारी सहित दो लोगो को पूछताछ के लिए उठाया, बांग्लादेश के रहने वाले बताये गए हैं दोनों आरोपी।सहारनपुर ATS टीम ने देवबंद से दो संदिग्ध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि दोनों यहां एक कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे और एक इत्र का कारोबार भी करता है। दोनों के पास से भारत के आधार कार्ड, पेन कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए है।

जबकि वह बांग्लादेश के रहने वाले हैं। दोनों संदिग्धों को लखनऊ ATS के इनपुट पर उठाया गया है। जिन से पूछताछ की जा रही है।एटीएस ने नगर की स्टेट हाईवे स्थित एक कॉलोनी में एक मकान में छापा मारा। यहां से दो संदिग्ध बांग्लादेशी युवकों को हिरासत लिया गया जिनसे एटीएस टीम पूछताछ कर रही है।जानकारी मिली है कि दोनों संदिग्धों के पास से एटीएस को एक लैपटॉप, दो मोबाइल, पेन कार्ड, आधार कार्ड मिले हैं। सभी दस्तावेज भारत के बने हुए है। जिनसे एटीएस टीम सख्ती से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कलेक्टर ने सौंपे अधिकारियों को दायित्व
Next post कारतूस घोटाले में सीआरपीएफ जवान समेत 24 पुलिस वाले दोषी