रुक्मणि बनकर हिंदू प्रेमी से रचाई, शादी पहले थे रुखसार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक मुस्लिम लड़की अपने प्यार को पाने के लिए रुक्मणि बन गई और शिव मंदिर में अपने प्रेमी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली. लकड़ी के पिता का थाने में तीन लोगों के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया है. इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

यह मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र मोहिद्दीनपुर सड़वा गांव का है. यहां रहने वाली 20 वर्षीय रुकसार (रुक्मिणी) अपने पड़ोसी रवि गुप्ता से प्रेम करती थी. वह 27 अगस्त की सुबह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. लड़की के पिता ने बेटी को नाबालिग बताकर स्थानीय थाने में प्रेमी रवि, अनिल और मोनू के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर कोर्ट में 164 का बयान कराए.

हिंदू बनकर शिव मंदिर में प्रेमी से मुस्लिम लड़की ने की शादी 

कोर्ट में लड़की ने कहा कि वो बालिग है और उसे अपना जीवन साथी चुनने का पूरा अधिकार है. वह युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करेगी. कोर्ट ने लड़की का बयान और ऐज प्रूफ देखकर दोनों को शादी करने की इजाज़त दे दी. कोर्ट से लौटने के बाद प्रेमी जोड़ा शिव मंदिर पहुंचा और हिंदू रीतिरिवाज के साथ शादी की. युवक के माता- पिता और हिंदूवादी संगठनों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी हुई.

लड़की के पिता थाने में दर्ज कराया किडनैप का केस

इस मामले पर सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने फोन पर बताया कि एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी की. गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. इस बीच युवती ने वीडियो वायरल कर कहा कि वो  एक गांव की रहने वाले रवि से प्रेम करती है और अपनी मर्जी से प्रेमी रवि के साथ भागी थी. मैंने अपना धर्म बदलकर हिंदू रीति रिवाज के साथ शिव मंदिर में शादी कर ली है. मेरे पिता, भाई ने रवि के खिलाफ थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है. मैंनें अपना नाम रुकसार से रुक्मिणी रख लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post SDM ज्योति मौर्य और मनीष दुबे की शादी का रास्ता साफ, जानें कैसे
Next post यात्री ट्रेनों को नियमित चलाने रेलवे करे सुदृढ़ व्यवस्था : केशरवानी