



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लाल किले की प्राचीर से सुप्रीम कोर्ट की तारीफ की। पीएम मोदी ने शीर्ष अदालत के फैसलों के प्रमुख हिस्सों का क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करने के कदम की सराहना की। पीएम मोदी की सराहना के बाद सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने उनका अभिवादन किया।


पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट की सराहना की
https://twitter.com/PTI_News/status/1691351079701594112?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1691351079701594112%7Ctwgr%5Eb6aa7d41506d14da200e550f470f73bbc32a8102%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-pm-lauds-sc-for-translating-operative-portions-of-judgments-in-vernacular-languages-cji-thanks-to-him-23502324.html
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने मातृभाषा में पढ़ाई पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसले के ऑपरेटिव हिस्से का वादी द्वारा बोली जाने वाली भाषा में अनुवाद करने का फैसला किया है।
सीजेआई ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन
पीएम मोदी की इस सराहना के बाद सीजेआई चंद्रचूड़ ने उनका हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में अब ऐसी व्यवस्था बनी है कि अदालत के फैसले को क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद किया जा सकेगा।
पीएम ने 10वीं बार देश को किया संबोधित
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों को कई संदेश दिया। पीएम ने देश के सामने विकास का विजन रखा। उन्होंने 10वीं बार लाल किले से देश को संबोधित किया।