बीजेपी की महिला नेता सना खान की पीट-पीटकर हत्या, पति ने नदी में फेंकी लाश

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र बीजेपी की महिला नेता सना खान की हत्या का खुलासा हो गया है. सना की हत्या उनके पति अमित उर्फ पप्पू साहु ने की. इस बात का खुलासा मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की पुलिस और महाराष्ट्र के नागपुर जिले की पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन में किया है. आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने दावा किया है कि सना की हत्या करने के बाद उसके पति ने उनकी लाश नदी में बहा दी. सना अमित से मिलने के लिए नागपुर से मध्य प्रदेश के जबलपुर गईं थी.  वह वहां से दो दिन के भीतर लौटने वाली थीं लेकिन वह वापस नहीं आईं. जिसके बाद पुलिस खबर दी गई और फिर जांच में यह खुलासा हुआ है.

शराब स्मगलिंग और ढ़ाबे के पैसे ने कराई हत्या
पुलिस ने बताया कि इस बार जब सना अमित से मिलने के लिए यहां आई थी तो उसकी अपने पति से लड़ाई हो गई थी. लड़ाई के पीछे की वजह पैसा था. पुलिस ने दावा किया कि अमित नागपुर-जबलपुर हाईवे पर ढ़ाबा चलाता है. इस ढ़ाबे में वह शराब की भी स्मगलिंग करता था जिसको लेकर भी उस पर मामले थे.

क्या कोई तीसरा भी शामिल?
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान अमित ने पुलिस को बताया कि उसने पहले सीमा को घर में ही पीटा फिर उसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी. उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए वह उसको जबलपुर से 45 किमी दूर लेकर गया जहां पर उसने उसको हिरन नदी में बहा दिया.

अमित ने इस पूरी घटना को अंजाम देने के लिए एक आदमी की भी मदद ली थी. पुलिस उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसके अलावा पुलिस हत्या की इस पूरी घटना का क्राइम सीन रीक्रिएट करने जा रही है जिससे वह सबूत जुटा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वतंत्रता दिवस से पहले नक्सलियों ने काटी सड़क, पेड़ों पर लगाए बैनर…
Next post नर्स हुई ठगी की शिकार; कैशबैक के लालच में गवाएं पैसे