महिला प्रत्याशी का ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप..निर्वस्त्र कर घुमाया, मारपीट भी की

कोलकाता : मणिपुर में दो महिलाओं के साथ दरिंदगी के बाग लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। अभी मणिपुर मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी कि इसी बीच अब बंगाल में भी महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत की एक महिला प्रत्याशी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

महिला प्रत्याशी का आरोप है कि जिस दिन राज्य में पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था। उस दिन तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। यह घटना हावड़ा जिले के पांचला इलाके की है। इस मामले में पांचला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि तृणमूल के लगभग 40 उपद्रवियों ने उसके साथ मारपीट की, सीने और सिर पर डंडे से वार किया और मुझे मतदान केंद्र से बाहर फेंक दिया। महिला ने आरोप लगाए कि आरोपियों ने मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की और मुझे नग्न होने पर मजबूर किया। इसके अलावा सबके सामने छेड़छाड़ की और मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। पुलिस की ओर से दर्ज एफआइआर की कापी में तृणमूल प्रत्याशी हेमंत राय, नूर आलम, अल्फी एसके, रणबीर पांजा संजू, सुकमल पांजा समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बहन के अफेयर से नाराज भाई ने बहन का काटा सिर
Next post रासायनिक खाद भण्डारण विक्रय में अनियमितता पर कार्यवाही