राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल

चंडीगढ़ -सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है इसलिए राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेंगे।

राम रहीम को अब तक 6 बार पैरोल मिल चुकी है। पहली पैरोल 24 अक्टूबर 2020, दूसरी 21 मई 2021 को, तीसरी 7 फरवरी 2022 को, चाैथी जून 2022 को, पांचवीं अक्टूबर 2022 को मिली। 2017 में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वियों से रेप के मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है। सीबीआई की पंचकूला अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 27 लाख की नौकरी छोड़ बने साधु, त्यागग दिया राजपाट
Next post चरित्र शंका में पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को उतरा मौत के घाट