गलवान पैंगोंग में हलचल, एक्शन में इंडियन आर्मी

दिल्ली में जी-20 सम्मेलन का दौर चल रहा है. हाल ही में चीनी विदेश मंत्री और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात भी हुई. जयशंकर पहले भी चीन के साथ संबंधों को ‘असमान्य’ बता चुके हैं. इस बीच भारतीय सेना ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय सेना ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं.

लद्दाख में गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तैनात भारतीय सेना की टुकड़ियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं. सेना के जवानों ने एलएसी के आस-पास के इलाकों में घोड़ों और खच्चरों से सर्वेक्षण किया. इसके अलावा पैंगोंग झील पर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियां कीं.

इससे पहले इंडियन आर्मी की ओर से तस्वीरें जारी की गई थीं, जिसमें भारत की सेना पूर्वी लद्दाख में क्रिकेट खेलती दिख रही है. पूर्वी लद्दाख चीन और भारत के बीच मई 2020 से टकराव का केंद्र रहा है. इस टकराव की वजह से दोनों देशों में मिलिट्री टेंशन भी पैदा हुआ है.

हालांकि भारत की सेना ने उस एरिया का खुलासा नहीं किया है जहां जवान क्रिकेट खेल रहे हैं. लेकिन इंडिया टुडे जिओ ने मैप के जरिए स्थान को खोज निकाला है. इंडियन आर्मी के जवान जहां क्रिकेट खेल रहे हैं वो जगह पेट्रोल प्वाइंट 14 से लगभग 4 किलोमीटर दूर है.

बता दें कि पेट्रोल प्वाइंट 14 वही जगह हैं जहां जून 2020 में चीनी सेना ने भारत के जवानों पर विश्वासघात कर हमला किया था. इस हमले में देश के 20 जवान शहीद हो गए थे. वहीं चीन ने काफी समय बाद माना कि उसके भी 5 जवान मारे गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अजय बंगा होंगे वर्ल्ड बैंक के नए चीफ,बाइडेन बोले- हर चुनौती से निपटने में हैं सक्षम
Next post 12 नई योजनाएं, बदलेंगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर