64% वोट पाकर द्रौपदी मुर्मू ने सिन्हा को हराया, देश की नई महामहिम

देश  15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती अंतिम दौर में है। तीसरे राउंड की गिनती में ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय हो गई और उन्हेंं बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

सबसे पहले यशवंत सिन्हा ने उन्हें जीत की बधाई दी। इसके बाद पीएम मोदी भी मुर्मू से मिलने उनके आवास पहुंचे और उन्हेंं बधाई दी। मुर्मू देश की आदिवासी समुदाय की पहली राष्ट्रपति होंगी।

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को सभी राज्यों में वोट मिला, लेकिन विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम में एक भी वोट नहीं मिला। मुर्मू को कुल 64 फीसदी वोट मिले।

केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई दी। यशवंत सिन्हा को 1,877 प्रथम वरीयता के वोट मिले जिनका मूल्य 3,80,177 है।

चूंकि द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्राप्त पहली वरीयता के वोट जरूरी कोटा से अधिक थे, मैं रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में घोषणा करता हूं कि वह भारत के राष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई हैं: पीसी मोदी, राज्यसभा महासचिव

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया- श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश का 15वां राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

रिकॉर्ड जीत लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए ट्वीट किया- श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं।

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एक उत्कृष्ट विधायक और मंत्री रही हैं। झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल शानदार रहा। मुझे विश्वास है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी।

मैं उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पार्टी लाइन से इतर द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।

द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे पीएम मोदी। जेपी नड्डा भी हैं साथ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गांधी परिवार को बचाने का चल रहा आंदोलन
Next post लाइगर के ट्रेलर के ज़रिए ‘राम्या कृष्णन’ ने लूट ली महफिल,