साधना गुप्ता के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

साधना गुप्ता के निधन पर CM योगी ने जताया शोक

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सपा सहित विपक्ष के नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है। वह करीब 65 वर्ष की थीं और शुगर सहित कई अन्य बीमारियों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका शव एयरलिफ्ट कर लखनऊ लाया जाएगा।

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

साधना गुप्ता के निधन पर समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर उन्हें श्रद्घांजिल दी गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

केशव ने ट्वीट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दे और मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे. आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post टेस्ट मैचों के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों ने गॉल स्टेडियम को घेरा
Next post शिंदे-फडणवीस ने की पीएम मोदी से मुलाकात