टिंबल ट्रेल में फंसे 11 पर्यटक, 4 को किया रेस्क्यू

हिमाचल   प्रवेशद्वार परवाणू के टीटीआर होटल में रोपवे में तकनीकी खराबी आने के कारण 11 लोग फंस गए हैं। पुलिस और अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना करीब 1:45 की है। जब पर्यटक केबल कार से होटल मोक्षा से परवाणू की ओर आ रहे थे कि अचानक ट्रॉली बीच में ही फंस गई।

इससे ट्रॉली में बैठे 11 लोगों की सांसें हवा में अटक गईं। बताया जा रहा है महिला सहित चार लोगों को निकाल लिया गया है जबकि अन्य को निकालने के लिए टीम प्रयास कर रही है। वहीं एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। कसौली एयरफोर्स से बात की जा रही है। जल्द ही लोगों को निकाल लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इस्लामिक स्टेट ने कराया काबुल गुरुद्वारे पर हमला
Next post ‘दलित के हाथ से नहीं लेंगे खाना’, डिलिवरी बॉय के मुंह पर थूका तंबाकू, घेरकर पीटा केस दर्ज