घर पहुंचे तेजिंदर बग्गा, – किसी से डरने वाले नहीं

दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा की शनिवार मध्यरात्रि में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी हुई। मामले में सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने बग्गा को घर भेज दिया है। मजिस्ट्रेट के सामने पेशी से पहले बग्गा को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था।

गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। विरोधियों को डराने के लिए झूठे मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस को सूचित किए बगैर बग्गा को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। उनके पिता के साथ मारपीट की गई। पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है।पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इशारे पर काम कर रही है।

उनकी नीतियों पर सवाल खड़े करने वालों पर वह कार्रवाई कर रही है। उनके पास ड्रग्स माफिया, अपराधियों व आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने और दंगे रोकने का समय नहीं है। आप सरकार की तानाशाही और गुंडागर्दी का भाजपा कार्यकर्ता जवाब देंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एसपी ने जारी किया निर्देश, सप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा
Next post प्रेम विवाह पर दलित युवक की हत्या