12 से 14 साल के बच्चों को  16 मार्च से लगेगा टीका

12 से 14 साल के बच्चों को 16 मार्च से लगेगा टीका

बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 12 से 14 साल के बच्चों को 16 मार्च से कोरोना का टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके कहा कि, सभी अभिभावक बच्चों का वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।

इसके साथ ही प्रिकॉशन डोज को लेकर भी कुछ नियम बदले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज ले सकता है। इसके लिए बनाई गईं अनिवार्यताओं को खत्म कर दिया गया है।

दरअसल, पहले फ्रंट लाइन वर्कर और गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के लिए ही प्रिकॉशन डोज की अनुमति दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोरोना विस्फोट- घरों में कैद करीब तीन करोड़ लोग,तीन शहरों में लगा लॉकडाउन
Next post घर में ही बंधक बनाकर किया दुष्कर्म