भारतीय  पर छह लाख डॉलर की ठगी करने का आरोप

भारतीय पर छह लाख डॉलर की ठगी करने का आरोप

न्यूयॉर्क एक भारतीय नागरिक और अमेरिका के एक व्यक्ति पर देशभर के बुजुर्ग लोगों से करीब 6,00,000 डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

अमेरिका न्याय विभाग ने मंगलवार को बताया कि भारत के रवि कुमार और टेक्सास के एंथनी मुनिगेटी पर 20 आरोप लगाए गए हैं। ऐसा बताया गया है कि कुमार भारत में है और उसे भगोड़ा माना जा रहा है।

अमेरिकी अटॉर्नी जेनिफर लावरी ने बताया कि मुनिगेटी को देशभर के कई बुजुर्ग पीड़ितों से 6,00,000 डॉलर से अधिक की ठगी करने के आरोपों में हिरासत में लिया गया है।

मुनिगेटी और कुमार पर धन शोधन की साजिश रचने, दूरसंचार धोखाधड़ी के 20 आरोप और धन शोधन के छह आरोप लगाए गए हैं। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें प्रत्येक आरोप में 20 साल की जेल की सजा हो सकती है।

आरोपों के अनुसार, दोनों आरोपियों तथा अन्य लोगों ने अमेरिका तथा भारत में कई स्थानों से काम करते हुए विभिन्न धोखाधड़ी योजनाएं चलाकर अमेरिका में मुख्यत: बुजुर्ग लोगों को अपने जाल में फंसाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नक्सलियों की नजर बाल संघम संगठन में शामिल करने की कोशिश
Next post तीसरी लहर में पहली बार दो लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, पाजिटिविटी रेट अब 13.11 फीसद