हथियारों की सप्लाई करता था CRPF का जवान

झारखंड एटीएस (ATS) ने जम्मू कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान को रांची से गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि पकड़ा गया जवान अपराधियों

नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई करता था. उसके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं. भाकपा (माओवादी) के नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की गिरफ्तारी का असर अब सूबे में दिखने लगा है.

झारखण्ड एटीएस ने इसी कड़ी में नक्सलियों को आर्म्स और गोल गोला बारूद सप्लाई करने वाले एक हैंडलर को गिरफ्तार किया है,

वो सप्लायर और कोई नहीं बल्कि सीआरपीएफ का एक जवान है, जो नक्सलियों को आर्म्स देता था.

आरोपी जवान की पहचान अविनाश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा के रूप में हुई है. उसे अब कानून का रक्षक नहीं बल्कि भक्षक कहा जा रहा है.

क्योंकि वो नक्सलियों को आर्म्स सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाता था.

उसके साथ दो सिविलयन ऋषि कुमार और पंकज कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post निगम कर्मी की नाली में गिरने से मौत
Next post मंडप में दुष्कर्म कर हत्या