पुलिस को निहंगों की धमकी गिरफ्तार किया तो चारों को भी छुड़वा लेंगे

सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की बेरहमी से हत्या के बाद निहंगों के तेवरों में कोई नरमी नहीं आई है।

निहंगों ने दो टूक कहा है कि वे चार साथियों का आत्मसमर्पण करवा चुके हैं। अब और आत्मसमर्पण नहीं करवाएंगे।

उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर अब भी पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की तो वे उन साथियों को भी छुड़वा लेंगे, जो जेल में हैं।

निहंगों ने शनिवार रात को दो निहंग सिखों के आत्मसमर्पण करने के बाद  यह चेतावनी दी। इस दौरान बाबा राजाराम सिंह ने साफ कहा कि उन्हें कानून हाथ में लेने को मजबूर किया गया।

2015 से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाएं की जा रही थीं लेकिन सरकार व पुलिस ने उन्हें न्याय नहीं दिया। ऐसे में उन्हें अब यह काम करना पड़ा।

इस दौरान बाबा अमनदीप ने धमकी दी कि भविष्य में भी कोई ऐसा करेगा तो उसे इसी तरह के अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

बाबा राजाराम सिंह ने मायावती की भी आलोचना की और उन्हें दलितों के बजाय ब्राह्मणों की नेता बताया।

सोनीपत पुलिस व सीआईए ने रविवार को तीन आरोपी निहंगों को अदालत में पेश किया। सरदार नारायण सिंह, भगवंत सिंह व गोविंद प्रीत सिंह को लेकर पुलिस अदालत पहुंची।

तीनों को सिविल जज की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को छह दिन के रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों ने जज के सामने कबूल किया कि लखबीर सिंह की हत्या उन्होंने ही की।

नारायण सिंह ने कहा कि उन्होंने पैर काटा तो भगवंत सिंह और गोविंद सिंह ने उसे लटकाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दलित ने छुआ `सर्बलोह ग्रंथ`, निहंगों ने उसे काट डाला
Next post गुरमीत राम रहीम सिंह को उम्र कैद की सजा