बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला, तीन की मौत पंडालों को बनाया निशाना

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबर सामने आई है। चांदपुर जिले की जहां चरमपंथियों की भीड़ ने फेसबुक पर अफवाह फैलने के बाद हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया।

इस हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई जिससे तीन हिंदुओं की मौत हो गई। इस घटना पर बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल ने ट्वीट करके कहा कि 13 अक्तूबर  बांग्लादेश के इतिहास का निंदनीय दिन है।

अष्टमी के दिन मूर्ति विसर्जन के मौके पर कई पूजा मंडपों में तोड़फोड़ की गई और हिंदुओं को चोट पहुंचाई गई।

हिंदुओं को अब पूजा मंडपों की रखवाली करनी पड़ रही है। आज पूरी दुनिया चुप है। मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सभी हिंदुओं पर बनाए रखें। दरिंदो को कभी माफी न करें।

हिंदुओं द्वारा कुरान का अपमान करते हुए कथित रूप से एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई, जिसके बाद धार्मिक कट्टरपंथियों ने कई दुर्गा पंडालों में तोड़फोड़ की।

इतना ही नहीं जब इनका विरोध किया गया तो इन्होंने फायरिंग कर दी जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं कुरान के अपमान के दावों को नकारते हुए कमिला महानगर पूजा उद्जापोन कमेटी के महासचिव शिबू प्रसाद दत्ता ने बताया कि किसी ने कुरान की एक कॉपी

नानुआ दिघीर पार में एक दुर्गा पूजा मंडप में सुबह-सुबह रख दी और उस वक्त गार्ड सो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बैंककर्मी से 15 लाख की लूट
Next post तीन साल की बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र में बंद,कार्यकर्ता और सहायिका पर FIR