शपथ के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक, रोजगार को लेकर कई फैसले

नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद रात को मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगाई है।शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इसके साथ ही लगभग 20 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने का लाभ देने के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद कुछ ही घंटों में सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लेकर सीएम धामी ने बेरोजगारों व प्रदेश के विकास को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी।

कैबिनेट ने बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने और राज्य के विकास संबंधी कई अहम फैसलों पर निर्णय लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शादी में बुलाए एक हजार से ज्यादा मेहमान, दूल्हा-दुल्हन मैरिज हॉल मालिक पर साढ़े नौ लाख जुर्माना
Next post एडीजी जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे में मिली संपत्ति 10 करोड़ पहुंची