कोरोना में टूटे अब तक, 4.12 लाख नए केस; करीब 4 हजार मौतें

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से हालात खराब होते जा रहे हैं और नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने के साथ ही मौत के आंकड़ों में भी उछाल देखने को मिल रही है. कोविड-19 के नए मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 24 घंटे में 4.12 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि इस दौरान करीब 4 हजार लोगों की मौत हुई है. कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से 24 घंटे के अंदर नए केस और मौत की यह सर्वाधिक संख्या है.स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में 4 लाख 12 हजार 262 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 3980 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 10 लाख 77 हजार 410 हो गई है, जबकि 2 लाख 30 हजार 168 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.देशभर में अब तक कोविड-19 से 1 करोड़ 72 लाख 80 हजार 844 लोग ठीक हुए हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों में स्वस्थ होने की दर में गिरावट आई है और यह 81.99 प्रतिशत पहुंच गई है. इसके साथ ही एक्टिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं और देशभर में 35 लाख 66 हजार 398 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल संक्रमितों की संख्या का 16.92 फीसदी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post फल, सब्जी बेचने वाले संचालक एवं कार्यरत कर्मचारियों का हो रहा है कोविड जांच
Next post केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला