टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन

टेलीविजन पत्रकारिता के जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि आज (30 अप्रैल) सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।

कुछ दिन पहले रोहित कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो गए थे लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है। बता दें रोहित सरदाना ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्राइवेट अस्पतालों को शासकीय सुविधा उपलब्ध
Next post मुफ्त में मरीजों को पहुॅंचा रहा अस्पताल ऑटो चालक