शराब की दुकानों के आगे लगी भीड़,लॉकडाउन का एलान होते ही…..

दिल्ली में आगामी लॉकडाउन के एलान के बाद शहर की शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। दक्षिण दिल्ली के लाजपतनगर, ग्रेटर कैलाश, नेहरू प्लेस के साथ पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, शकरपुर आदि इलाकों में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ है। यह भीड़ पूरी दिल्ली में है, वहीं, शराब के दुकानदार भी लाइन में लगे लोगों से शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करवाने में असमर्थ हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि हालात यही रहे तो कुछ देर बाद भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए दिल्ली पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ेगा। जिस तरह से लोग शारीरिक दूरी के नियमों को ताक पर रखकर शराब की दुकानों के बाहर लगे हैं, उससे कोरोना बम फूटने का खतरा भी मंडरा रहा है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन भी जरूरी है।

दरअसल, बुधवार (21 अप्रैल) को रामनवमी के चलते दिल्ली में ड्राइ डे है और फिर लॉकडाउन के कारण शराब की दुकानें बंद रहेंगीं। ऐसे में सोमवार दोपहर में जैसे ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन का एलान किया तो दिल्ली में शराब की दुकानों के बाहर जगह-जगह लंबी कतारें दिखीं। लाजपतनगर, लक्ष्मी नगर, जहांगीरपुरी समेत तमाम इलाकों में शराब की दुकानों बेतहाशा भीड़ जुटी हुई है। इस दौरान लाइन में लगने वाले शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।

पिछले दिनों दिल्ली सरकार ने एक्साइज पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब दिल्ली में शराब की नई दुकानें खोली जाएंगी।  शराब खरीदने के लिए लीगल उम्र भी 21 साल होगी, हालांकि अभी तक यह नियम लागू नहीं हुआ है। मनीष सिसोदिया ने ये भी बताया था कि अब शराब की नई दुकानें नहीं खोली जाएंगी। इसका मतलब हुआ कि दिल्ली में जितनी शराब की दुकानें हैं, उतनी ही रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लॉकडाउन के संबंध में जारी गाईड लाईन, कलेक्टर एसपी
Next post पीएम मोदी 1 मई से 18 साल से ऊपर सभी लोगों को दी जाएगी वैक्सीन