महिला ग्राम प्रधान को दबंगों ने मारा, आरोपी गिरफ्तार

यूपी:    बलिया में महिला ग्राम प्रधान की गांव के दबंगों ने पिटाई.  महिला के घर पर कब्जा करके उस पर निर्माण कार्य करवा रहे थे. महिला ने जब उनका विरोध किया दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी. इस घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

दरअसल बलिया के फेंफना थाना क्षेत्र के अराजीमाफी सागरपाली गांव की महिला ग्राम प्रधान कमलावती देवी के घर पर गांव के कुछ दबंगो द्वारा कब्जा कर उसमें निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसका महिला प्रधान द्वारा जब विरोध किया गया तो उसे दबंगों द्वारा पीटा गया.

वायरल वीडियो में दबंग पहले महिला प्रधान को ललकारते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद उनके साथ कुछ महिलाएं अकेली ग्राम प्रधान को पटक-पटक कर पीटते हुए दिखाई दे रही है. पुलिस ने इस मामले में महिला प्रधान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और छिनैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्र के मुताबिक ये मामला 9 नवंबर का बताया जा रहा है. . इस घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक महिला भी शामिल है जबकि चौथा अभियुक्त फरार बताया जा रहा है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रयागराज से एक दिवसीय भिलाई प्रवास पर, ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी
Next post सड़क किनारे खड़ी वाहनों पर, निगम ने चलाया अभियान