एससीसी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

भिलाई:  युवक ने एसीसी की साइट पर एक कंपनी का विज्ञापन देख उससे संपर्क किया। जाब प्लेसमेंट कंपनी से बकायदा जवाब भी आया। युवक को जाब प्रोसेस चार्ज से लेकर साक्षात्कार के नाम पर तीन लाख रुपये लिए गए। बकायदा उसका साक्षात्कार लिया गया तथा ज्वाइनिंग लेटर तक दिया गया। ज्वाइनिंग लेटर लेकर युवक जब एसीसी जामुल पहुंचा तब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। युवक ने सायबर सेल से इसकी शिकायत की है।

प्रार्थी युवक का नाम पुकेश्वर देशमुख निवासी सेवती थाना बोरी बताया गया है। पुकेश्वर ने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आइटीआइ किया है। नवंबर 2021 में उसने एसीसी कंपनी की साइट पर क्विकर जाब प्लेसमंट एजेंसी का विज्ञापन देखा। 2 नवंबर को उसने आवेदन किया।

6 नवंबर 2021 को पुकेश्वर के मोबाइल पर कि्वकर जाब कस्टमर रिलेशनशिप अफसर पल्लवी सिन्हा का फोन आया। उसने पहचान पत्र व बायोडाटा मेल करने के लिए कहा। जाब प्रोसेस चार्ज की जानकारी दी।

जिसके तहत पुकेश्वर से जाब प्रोसेस चार्ज के तौर पर 44 हजार , साक्षात्कर शुल्क 75 हजार, रजिस्ट्रेशन शुल्क दो हजार दो सौ रुपये तथा अन्य शुल्क के नाम पर क्विकर के आइडीएफसी बैंक के एकाउंट नंबर पर भेजा गया।

पुकेश्वर ने बताया कि जाब एजेंसी द्वारा बकायदा उसका साक्षात्कार लिया गया तथा आठ दिसंबर को उसे ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया गया। ज्वाइनिंग लेटर को लेकर वह जब एसीसी कंपनी पहुंचा तो उसे भगा दिया गया। तब पुकेश्वर को ठगे जाने का जानकारी हुई। उसने जामुल थाने में सायबर सेल में मामले की शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डॉक्टर ने, बेहोश महिला के गाल पर जड़े तमाचे, खींचे बाल
Next post प्रेमी जोड़े ने की आत्‍महत्‍या