ATM को तोड़ने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार

भिलाई:   पॉवर हाउस मार्केट स्थित एसबीआई एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई। आरोपी ने एटीएम को तोड़ कर उसके अंदर लगी नोट मशीन को भी निकाल लिया था। इससे पहले की वह उसे अपने साथ ले जाता, छावनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर  जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 22 साल का युवक पॉवर हाउस मार्केट पहुंचा। वह एसबीआई के एटीएम में घुसा। वहां उसने एसबीआई एटीएम को तोड़ने की कोशश की। उसने एटीएम के नीचे लगे बॉक्स को निकाल लिया था। इसके बाद वह लॉकर को खोलने जा रहा था। तभी किसी ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दिया।

यदि कोई उसे सही समय पर न देखता तो वह रुपए से भरे बॉक्स को निकाल लेता। सूचना मिलते ही तुरंत छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजनांदगांव जिला के थाना चिखली अंतर्गत गौरी नगर वार्ड 14 अचानकपारा निवासी सोनू दास मानिकपुरी पिता दिगंबर दास मानिकपुरी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

एसबीआई ने शहर में जगह-जगह एटीएम तो खोल दिए हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। हर एटीएम में एक गार्ड की ड्यूटी लगाई जाती थी, लेकिन अब वह भगवान भरोसे चल रहे हैं। एटीएम को सील कर दिया है। पुलिस संबंधित बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भगवान विष्णु के साथ-साथ होती है गन्ने की पूजा
Next post पार्लर में हेयर वॉश के बाद महिला हुई स्ट्रोक की शिकार