कैदियों के साथ दुर्व्यवहार,पुलिस पर मारपीट का आरोप

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही: पेन्ड्रारोड उपजेल से कैदियों के साथ दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां के कैदी शिवकुमार निवासी गोरखपुर वार्ड नम्बर 12 को जिला अस्पताल में हाथ फ्रेक्चर होने पर इलाज के लिए लाया गया था। यहां कैदी शिवकुमार ने पेन्ड्रारोड उपजेल के पुलिस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

कैदी ने कहा कि जेल प्रशासन के द्वारा कैदियों की पिटाई की जाती है। जेल के अंदर लेट्रिन टॉयलेट, जेल परिसर के घरों की साफ सफाई, गंदी-नाली हाथों से साफ कराई जाती है और नहीं करने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता है।

कैदी शिवकुमार ने बताया कि घर के सदस्यों से मिलने के लिए पैसे की डिमांड जेल कर्मचारी के द्वारा की जाती है। पिछले 10 दिनों से मेरा हाथ टूटा है जिसका XRAY कराने के लिए जेल कर्मचारी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आये है।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले को जेल प्रभारी कहना है कि मामला संज्ञान में आया है कैदी का हाथ फ्रेक्चर है। उसे बिलासपुर xray के लिए रेफर बना दिया गया है। टेस्ट की रिपोर्ट आने दीजिए कैदी के द्वारा लगाए आरोप को जांच करने के बाद ही किसी नतीजे में बता पाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 3 रुपये वाला स्टॉक 1200 के पार ,करोड़पति बने लोग
Next post नया घर मिलने के साथ ही चीतों का हुआ नामकरण