हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी तौफीक अहमद गिरफ्तार

लखनऊ  गोमती किनारे स्थित लेटे हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। पुलिस के मुताबिक, नशे के आदी तौफीक अहमद ने मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा है और ध्वज भी फाड़ दिया है। मौके पर पुलिस  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। गुरुवार को जब उसकी हालत सामान्य हुई, तब उसने अपना नाम बताया।

मंदिर के पुजारी अमर मिश्रा के मुताबिक, युवक का कहना था कि वह दर्शन करने के लिए मंदिर आया है। इसके बाद पुजारी अपने कमरे में चले गए। इसी दौरान आरोपी युवक ने मूर्ति खंडित की और ध्वज फाड़ दिया। इस दौरान युवक को लोकल लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में जब मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक को लेकर थाने चली गई। एडीसीपी का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।

मंदिर के पुजारी के मुताबिक, दो मूर्तियों को खंडित किया गया है, इसमें एक शनि देव की और दूसरी हनुमान जी की मूर्ति बताई जा रही है।  मंदिर में हिंदूवादी संगठन के लोग लगातार आ रहे हैं। स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पटवारी शिक्षा विभाग के कर्मचारी रिश्‍वत लेते गिरफ्तार,एंटी करप्शन ब्यूरो
Next post भारत दौरे पर बांग्लादेशी PM शेख हसीना, लोक कलाकारों संग खुद किया डांस