10वीं की छात्रा के साथ लड़कियों ने की गुंडागर्दी

भिलाई     रिसाली में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। आरोपितों ने छात्रा को घेर लिया और मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपियों में तीन लड़कियां और एक युवक शामिल है। नेवई पुलिस ने घटना की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर स्कूल के पीछे मरोदा थाने की रहने वाली अनन्या सिंह मैत्री विद्या निकेतन रिसाली में 10वीं की छात्रा है।

सोमवार की सुबह वह परीक्षा देने स्कूल गई थी। जैसे ही वह स्कूल के गेट के पास पहुंची। वहां एक अनजान लड़की ने उसे इशारा किया और उसे अपने पास बुलाया।

छात्रा जब उसके पास गई तो उसके साथ आए दो युवतियों और एक युवक ने उसे घेर लिया। चारों ने उससे कहा कि उसने गलत लोगों से दुश्मनी कर ली है।

इसके बाद चारों ने छात्रा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। छात्रा दौड़कर अपने स्कूल गई और अपनी जान बचाई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नाग पंचमी पर नागों को पिलाया जाता है दूध?
Next post नेशनल हेराल्ड कार्यालय सील,(AICC) मुख्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात