डॉक्टर करता था नर्स से  छेड़छाड़,हुआ गिरफ्तार

डॉक्टर करता था नर्स से छेड़छाड़,हुआ गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा डॉक्टर को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिले में यह डॉक्टर कई दिनों से एक नर्स से छेड़छाड़ कर रहा था। प्रबंधन ने उसे नोटिस जारी भी किया था। मगर वह नहीं माना। एक बार फिर से उसने जब छेड़छाड़ की तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

चांपा के नए बस स्टैंड के पास NKH अस्पताल है। यहां डॉ.लेखचंद साहू(40) पदस्थ है। लेखचंद साहू पहले से शादीशुदा भी है। इस मामले में 40 साल की पीड़ित नर्स ने पुलिस से शिकायत की थी। पीड़ित नर्स भी शादीशुदा है। उसका पति किसी दूसरे जगह रहकर काम करता है।

शिकायत में बताया गया कि 17 जून की रात को वह ड्यूटी पर तैनात थी। उस दौरान भी लेखचंद साहू ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। काफी विरोध करने पर भी वह नहीं मान रहा था। नर्स वहां से किसी तरह से भागने में कामयाब हुई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि आरोपी डॉक्टर पिछले कई दिनों से नर्स से छेड़छाड़ कर रहा था। इस वजह से उसने पूरे मामले की शिकायत प्रबंधन से भी की थी।

इसी शिकायत पर प्रबंधन ने डॉक्टर को नोटिस भी जारी किया था। इसके बावजूद डॉक्टर नहीं सुधरा। जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत थाने तक पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post फूड इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
Next post बच्ची को उठा ले गए कुत्ते