लिव इन रिलेशनशिप के बाद धोखा

लिव इन रिलेशनशिप के बाद धोखा

जशपुर जिले में युवती से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद घोखा देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बद उसने कई दफा शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह किसी और लड़की से शादी करने की तैयारी में था। इस बात की जानकारी पीड़ित युवती को लग गई तब उसने पुलिस से शिकायत कर दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

इस केस में 38 साल की युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी मुलाकात 3 साल पहले सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती बढ़ गई और सुरेंद्र ने उसे शादी करने की बात कही और अपने साथ रायपुर ले आया। यहां लाने के बाद दोनों साथ रहने लगे। इसके बाद सुरेंद्र ने उससे कई बार संबंध बनाया।

पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार सुरेंद्र को संबंध बनाने से रोका था। मगर वह नहीं मानता था। कुछ दिन पहले उसने सुरेंद्र से कहा था कि चलो शादी कर लेते हैं। लेकिन वह आज-कल करने लगा। इस बीच पीड़िता को पता चला कि सुरेंद्र किसी और लड़की से शादी की बात कर रहा है। यह पता चलने के बाद उसने मामले में शिकायत की। फिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुलिस जवान को मारा चाकू,आरोपी गिरफ्तार
Next post 16 करोड़ वसूले,नवाब मलिक के खिलाफ ED की चार्जशीट में खुलासा