संदिग्ध हालत में युवक की मौत,मोबाइल टावर से लटका मिला शव

संदिग्ध हालत में युवक की मौत,मोबाइल टावर से लटका मिला शव

जांजगीर-चांपा  एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मोबाइल टावर से लटका मिला है। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आशंका है कि युवक ने खुदकुशी की है। हालांकि इसका कारण स्पष्ट नहीं है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जावलपुर निवासी शिवशंकर साहू का शव गुरुवार को बुधवारी चौक पर लगे मोबाइल टावर से लटक रहा था। टावर के बीच में केबल से लटका होने के चलते पहले किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में लोगों की नजर पड़ी तो पता चला कि केबल में युवक का सिर फंसा है और उसकी मौत हो चुकी है। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

हालांकि शव के केबल में इस तरह से फंसे होने के चलते मार कर लटकाने की भी आशंका है। बलौदा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि युवक नशे का आदी था।उसके केबल से लटक कर आत्म हत्या करने की आशंका है। इसको लेकर उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जल संसाधन के AE को किया निलंबित CM ने
Next post 4 आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद