मंत्री धनंजय मुंडे से वसूली  के आरोप में रेनू शर्मा गिरफ्तार

मंत्री धनंजय मुंडे से वसूली के आरोप में रेनू शर्मा गिरफ्तार

इंदौर   महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे से वसूली की कोशिश के आरोप में रेनू शर्मा नामक एक महिला को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। रेनू शर्मा धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी करुणा शर्मा की बहन है। वह मुंडे पर पिछले साल जनवरी में भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाने के बाद अपना आरोप वापस ले चुकी है।

रेनू शर्मा की गिरफ्तारी मलाबार हिल पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर हुई है। जिसमें रेनू पर आरोप है कि उसने मुंडे से पांच करोड़ रुपये की एक दुकान, मोबाइल फोन एवं कुछ अन्य महंगे उपहारों की मांग की थी। उसकी ये सारी मांगें पूरी न होने पर मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कर उन्हें बदनाम करने की धमकी उसने दी थी।

यह शिकायत दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने रेनू को इंदौर से गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले आई। मुंबई की एक अदालत ने रेनू को 23 अप्रैल तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।रेनू और उसकी बड़ी बहन करुणा शर्मा के कारण पिछले वर्ष जनवरी से मार्च के बीच भी धनंजय मुंडे सुर्खियों में रहे थे।

पछले वर्ष जनवरी के दूसरे सप्ताह में रेनू शर्मा ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने में धनंजय मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मुंडे पर यह आरोप लगने के बाद खुद राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी इस आरोप को गंभीर माना था। भाजपा के महिला मोर्चा ने तो धनंजय मुंडे के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर उनके इस्तीफे की मांग कर डाली थी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद रेनू शर्मा ने खुद पुलिस थाने जाकर मुंडे के विरुद्ध लगाया अपना आरोप वापस ले लिया था।

इस घटना के कुछ दिनों बाद ही रेनू की बड़ी बहन करुणा शर्मा ने भी महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मुंडे पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। हालांकि मुंडे खुद मान चुके थे कि करुणा शर्मा उनकी दूसरी पत्नी हैं। उन्होंने करुणा को एक घर भी खरीद कर दिया है। उसके बच्चों की देखरेख भी वही करते हैं। स्कूल में बच्चों के नाम के साथ उनका (धनंजय मुंडे) नाम भी जुड़ा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपित महिला गायिका है और फिलहाल न्यू पलासिया में रहती है। उसने पिछले साल जनवरी में महाराष्ट्र के डीजीपी,मुंबई पुलिस कमिश्नर के साथ विजयनगर थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने ट्वीट कर शिकायत की जानकारी दी और आरोप लगाया कि सरकार महिला अपराधों को गंभीरता से नहीं ले रही है।

इससे बाद मामला दब गया लेकिन मुंडे ने उसके विरुद्ध शिकायत कर दी। तुकोगंज थाना टीआइ कमलेश शर्मा के मुताबिक दो दिन पूर्व मुबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उनसे मदद मांगी और थाना में आमद दर्ज कर महिला पुलिस बल के साथ महिला के घर दबिश दी। महिला ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन उसे कोर्ट पेश कर ट्रांजिट पर ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post निगम पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा व पार्षद दिवाकर भारती के खिलाफ थाने में शिकायत
Next post उद्योगपति तो स्टील बेचते हैं हम तो गोबर भी बेच देते हैं,मुख्यमंत्री