पति की प्रताड़ना से त्रस्त एक महिला ने लगाई फांसी

पति की प्रताड़ना से त्रस्त एक महिला ने लगाई फांसी

भिलाई शिवाजी नगर खुर्सीपार निवासी एक महिला ने शादी के आठ साल बाद अपने पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर फांसी लगा ली। मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पति को ठहराया है। उसने अपने बच्चों को भी अपने साथ ले जाने की बात लिखी है। मतलब वो आत्महत्या करने के पहले अपने बच्चों को मार देना चाहती थी। लेकिन, शायद वो ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी और अकेले ही फांसी पर झूल गई। घटना की जानकारी मिलने पर खुर्सीपार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि चर्च लाइन शिवाजी नगर खुर्सीपार निवासी रतना निषाद (34) ने गुरुवार की दोपहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आठ साल पहले उसकी शादी गजाधर निषाद से हुई थी। मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपने पति गजाधर निषाद पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि उसके पति नेे उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया है। जिसे वो और ज्यादा नहीं सहन कर सकती है। मृतका के तीन बच्चे हैं।

अपने सुसाइड नोट में अपने बच्चों के बारे में लिखा है कि उसके जाने के बाद उसके बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं होगा। इसलिए वो अपने बच्चों को भी अपने साथ ले जा रही है। लेकिन, बाद में उसने अकेले ही फांसी लगा ली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो अपने बच्चों को मारने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। इसलिए सुसाइड नोट में ऐसा लिखने के बाद भी वो अपने बच्चों को कुछ न कर सकी। पुलिस ने शव को चीरघर में रखवाया है। खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि अभी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी जोड़ा बदनामी से बचने की फीस 40 हजार
Next post 33वां जिला होगा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, CM भूपेश ने पूरा किया चुनावी वादा