किराए पर मिक्सर मशीन लेकर ओडिशा भागा,खुद ही किराए पर चलवाने लगा

किराए पर मिक्सर मशीन लेकर ओडिशा भागा,खुद ही किराए पर चलवाने लगा

दो ट्रांजिट मिक्सर मशीनों को किराए पर लेकर गायब कर देने के मामले में सुपेला पुलिस ने सफलता पाई है। पुलिस ने दोनों मशीन को ओडिशा के दामनजोड़ी जिला कोरापुट से बरामद किया है। पुलिस के हाथ आरोपी ने नहीं लगे, लेकिन पुलिस दोनों मशीन को दुर्ग लेकर आ गई है।

सुपेला टीआई सुरेश धु्रव ने बताया कि अक्टूबर 2021 में नीलम लुम्बा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ओडिशा निवासी बृजकिशोर ने उससे दो ट्रांजिट मिक्सर मशीन किराए पर लिया था। इसके बाद वह दोनों मशीनों को लेकर भाग गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिय़ा। जांच में पुलिस ने पाया कि नीलम मिक्सर मशीनों को किराए पर देता है। इन मशीन को अलग-अलग ठेकेदार व कंपनियां किराए पर बाहर भी ले जाते हैं। इसी तरह बृजकिशोर ने भी नीलम से मशीन को किराए पर लिया और मशीन लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी बृजकिशोर को खोजने व संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

नालको कंपनी में चला रहा चोरी की मशीन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बृजकिशोर दोनों ट्रांजिट मिक्सर मशीनों को नालको कंपनी दामनजोड़ी जिला कोरापुट मे किराए पर चला रहा है। सुपेला थाने की एक टीम वहां पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों मशीनों को वहां से निकाला और जब्ती करके दुर्ग लाई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महिला दिवस पर,कुर्सी की दौड़ में कलेक्टर रानू साहू ने मारी बाजी
Next post IT की रेड- कारोबारी विनोद जैन के ठिकानों पर छापे