शादी का वादा कर किया रेप अब फरार युवक

शादी का वादा कर किया रेप अब फरार युवक

बिलासपुर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसे शादी का वादा किया था। इसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने शादी करने से ही मना कर दिया है और भाग निकला है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवती सरकंडा इलाके में ही रहती है। 3 साल पहले जब वह पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात मुंगेली के मुकेश लहरे से हुई थी।

मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद मुकेश ने लड़की से प्रेम का इजहार कर दिया। इसके बाद दोनों मिलने लगे थे।

मुलाकात के बाद मुकेश ने युवती से ये कह दिया किया वे उससे शादी करेगा। इसी बात का फायदा उठाकर वो पिछले 3 साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

फिर जब कुछ दिन पहले लड़की ने उसे शादी करने कहा तो मुकेश ने मना कर दिया। मुकेश कहने लगा कि वह अब शादी नहीं कर सकता।

युवती ने उसे काफी मनाया पर वह नहीं माना। इससे परेशान होकर युवती ने अब पुलिस से मामले की शिकायत की है।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश भी थी। मगर वह अपने ठिकाने पर नहीं था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अब केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मरने वालों के सैंपल जांच के लिए रिकवर हुए लोगों को तीन महीने बाद लगेगा बूस्टर डोज
Next post पत्थर पटक कर युवक की हत्या