बचाने आईं महिलाओं पर बरसाईं लाठियां

दुर्ग दबंगों की गुंडागर्दी चरम पर है। शुक्रवार देर रात पाटन क्षेत्र का सामने आया वीडियो इसका जीता जागता उदाहरण है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि निगरानी बदमाश के साथ पहुंचे कुछ दबंग लोगों ने देर रात एक युवक के ऊपर हमला बोला दिया।

उसे घर से घसीटकर बाहर लाए और बेरहमी से पिटाई की। उसे बचाने के लिए महिलाएं की चीख पुकार करती रहीं। चीखों से मोहल्ला गूंज गया, लेकिन उन्हें बचाने कोई नहीं आया।

गुंडे हाथ में डंडा और रॉड लिए हुए थे। उन्होंने बीच बचाव में सामने आई महिलाओं तक को नहीं छोड़ा। महिलाओं पर खूब लाठियां बरसाईं गईं।  युवक को जमीन पर गिराकर उसे बेरहमी से मारा जा रहा है।

पाटन टीआई शिवानंद तिवारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। थाने का निगरानी गुंडा बदमाश ग्राम रुही निवासी सुरेश सिंगौर गांव के लोखू राम के भाई सतीश सिंगौर के साथ विवाद कर गाली गलौज कर रहा था।

इस पर लोखूराम वहां पहुंचा और दोनों को समझाने की कोशिश की। यह बात निगरानी बदमाश सुरेश को इतनी नागवार गुजरी की वह बिना कुछ बोले उस पर डंडा बरसाने लगा।

लोखूराम वहां से भागकर अपने घर में घुसा तो सुरेश सिंगौर अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। उन्होंने उसे घर से निकालकर लाठी डंडा, लात-घूंसों से इतना मारा कि वह बुरी तरह घायल हो गया। परिवार की महिलाएं लोखू को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूखी करते हुए उनसे मारपीट की।

पुलिस ने लोखू राम की शिकायत पर आरोपी सुरेश सिंगौर के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 147, 456 के तहत जुर्म दर्ज किया है। वहीं सुरेश की शिकायत पर लोखू के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

 मामले की जांच
एसएसपी बीएन मीणा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वर्ण मंदिर में बेअदबी, मिला शव
Next post लापरवाही बरतने के चलते खाद्य निरीक्षक निलंबित