60 लाख का गांजा पकड़ाया

गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। इस बार उत्तर प्रदेश के 2 तस्करों को कवर्धा में मध्यप्रदेश बॉर्डर के पास पकड़ा गया है। ये ट्रैक्टर में पानी टैंकर के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया है। मामला जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र का है.।

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर रायपुर की तरफ से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के जबलपुर की ओर जाने वाले हैंं। इसके बाद पुलिस ने रायपुर-जबलपुर रोड पर चिल्फी में एमपी बॉर्डर के पास बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस एक-एक कर वाहनों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को एक ट्रैक्टर आते हुए दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने उस ट्रैक्टर को रोक लिया।

टैंकर की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजा रखा हुआ था। कई बोरों में सिर्फ गांजा की गांजा था। पुलिस ने इस टैंकर से 3.1 क्विटल गांजा जब्त कर लिया। इस गांजे की कीमत 60 लाख रुपए है।

इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर सवारों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

एक ने अपना नाम दिनेश बढ़ई (27), दूसरे ने अपना नाम नंदराम बढ़ई (25) बताया। दोनों उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह गांजा रायपुर की तरफ से लेकर आ रहे थे। वह इस गांजे को झांसी के अलग-अलग इलाकों में खपाना चाहते थे।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के अलावा उनसे ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पीएम मोदी आज विश्व को समर्पित करेंगे भव्य धाम
Next post सीएम भूपेश बघेल, महंगाई कम करना है तो भाजपा को हराओ