प्रेमी संग घूमने निकली महिला से, कॉन्स्टेबल ने किया दुष्कर्म

भिलाई में पुलिस कॉन्स्टेबल ने 28 साल की महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है। घटना 12 अक्टूबर की है।

महिला दो बच्चों की मां है और अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए अन्य दोनों आरोपी दुष्कर्म के समय पहरेदारी कर रहे थे। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

महिला ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे अपने प्रेमी के साथ ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने गई थी।

इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी का कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों वार्ड-6 कचांदुर जेवरा सिरसा निवासी मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ पहुंच गया। आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने महिला व उसके प्रेमी को रोक लिया और डराने-धमकाने लगा।

 जान से मारने की धमकी दी
महिला का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर कॉन्स्टेबल उसे सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान कॉन्स्टेबल के दोनों साथी पहरेदारी कर रहे थे।

दुष्कर्म के बाद किसी को नहीं बताने को लेकर धमकी दी और भगा दिया। अब सोमवार को महिला जेवरा सिरसा चौकी पहुंच गई और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कॉन्स्टेबल सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मेडिकल कराने के बाद महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी विकास ग्राम सचिव और मुकेश पुलिसकर्मी का भाई है। इनकी आरोपी कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर के साथ गहरी दोस्ती थी। घटना के दिन भी तीनों साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, 15 तक आवेदन
Next post आर्यन को नहीं मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे