बच्ची से दुष्कर्म आरोपी का होगा एनकाउंटर, पुलिस ने रखा 10 लाख का इनाम

छह साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या किए जाने के मामले में तेलंगाना सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। घटना के बाद से लोग गुस्से में हैं और आरोपी की गिरफ्तारी व सजा देने की मांग कर रहे हैं।

इस बीच सरकार के लेबर मंत्री मल्ला रेड्डी का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ेगी और उसका एनकाउंटर किया जाएगा।  हम आरोपी को छोड़ेंगे नहीं। इस दौरान  पीड़ित परिवार से जल्द मिलने और मदद करने का वादा भी किया।

बता दें, पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए 10 लाख का इनाम भी घोषित कर दिया है। वहीं 15 टीमें गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश में भी आरोपी की तलाश की जा रही है।

बंद घर में मिली थी बच्ची की लाश 
हैदराबाद में नौ सितंबर को छह साल की बच्ची के साथ रेप किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव एक बंद घर से बरामद हुआ था। इस घटना में पड़ोस का ही एक 30 वर्षीय युवक आरोपी है। आरोपी युवक फरार चल रहा है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी के कारण तेलंगाना सरकार पर दबाव तो बढ़ ही रहा है वहीं लोगों के आक्रोश के कारण पुलिस भी दबाव में है।

सांसद रेवाथ रेड्डी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। वहीं हैदराबाद, विशाखापट्टनम व अन्य कई इलाकों में लोग सड़क पर उतरकर कैँडल मार्च भी निकाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बाउंड्री तोड़ दौड़ा हाथी मचा हड़कंप
Next post गरमाया परप्रांतीयों का मुद्दा, सीएम ने यूपी-बिहार के लोगों का ब्योरा जुटाने को कहा