छात्रा को एकतरफा प्रेम लड़के ने मारी गोली

सागर। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही एक लड़की को लड़के ने एकतरफा प्रेमी ने गोली मार दी। इस वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई।

मौके पर एसपी, एएसपी, सीएसपी सहित मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मामले की जांच की जा रही है।

वहीं आरोपित अभी फरार है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने आरोपित का मकान तोड़ने की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शास्त्री वार्ड निवासी लड़की कॉलेज से पढ़कर घर जा रही थी। जहां रास्ते में उसे उसी के मोहल्ले के रोहत सिंह राजपूत ने रोक लिया। उसने लड़की को गोली मार दी।

मृतका के परिजनों का कहना है कि रोहित सिंह रोशनी को पहले भी परेशान करता था। आते-जाते वक्त वह रास्ते में छेड़ता था।

इसकी शिकायत उन्होंने चार महीने मोतीनगर पुलिस में की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post BSP प्लांट में RTO की छापेमारी,बिना परमिट की चल रही गाड़ियां
Next post मास्क हटाकर मोमोज खा रहे युवक पर लगा जुर्माना