महिला सरपंच के पास 10 करोड़ की संपत्ति

रीवा में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की टीम ने महिला सरपंच सुधा सिंह के चार ठिकानों पर छापेमारी की है। सुबह चार बजे से लोकायुक्त की कार्रवाई शुरू हुई है। अभी तक 10 करोड़ रुपये की संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। सरपंच पर कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई रात तक चलेगी। इसमें और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

दरअसल, रीवा जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बैजनाथ गांव के सरपंच सुधा जिवेंद्र सिंह के घर पर दबिश दी है। लोकायुक्त के छापे में सरपंच के घर से तकरीबन 10 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच के घर दबिश दी है। अब तक की कार्रवाई में 30 हैवी वाहन बरामद किए गए हैं।

छापेमारी के दौरान सरपंच के पास 30 हैवी गाड़ियां मिली हैं। इसमें जेसीबी, चैन माउंटेन, हाइवा और डंपर शामिल है। इन गाड़ियों की कीमत ही एक करोड़ से अधिक है। लोकायुक्त की टीम यह पता करने में लगी है कि सरपंच के पास इतने पैसे कहां से आए हैं।

सरपंच रहने के दौरान महिला ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। इनके पास दो क्रशर प्लांट भी है। इसमें लाखों रुपये के निवेश हैं। साथ ही कई कारें भी मिली हैं। महिला सरपंच के खिलाफ सुबह चार बजे से चार ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

लोगों को समझ में नहीं आता था कि सरपंची से महिला ने कैसे इतनी कमाई की है। लोकायुक्त को कई शिकायतें मिली थीं, उसकी जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रसोई गैस में एक बार फिर इजाफा
Next post बिक गई 25 करोड़ की सुपाड़ी फर्जीवाड़ा कागजों में