भगवान के दर्शन का झांसा देकर महिला से ठगी

दुर्ग. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग के में जन्माष्टमी के दिन एक महिला को भगवान के दर्शन कराने का झांसा देकर अज्ञात ठग लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए. यह घटना सबसे व्यस्ततम स्टेशन रोड के संतराबाड़ी की है, जहां से हजारों लोग आते जाते हैं. सोमवार सुबह 8 बजे महिला दूध लेकर घर लौट रही थी इसी दौरान बड़ी चालाकी से ठगों ने महिला को ठग लिया ठगों ने महिला को भगवान के साक्षात दर्शन कराने का झांसा दिया. पता पूछने के बहाने महिला को रोका और बातचीत करने लगा.

बातचीत के दौरान ठग ने कुछ ऐसी बातें कहीं जो महिला के साथ भूतकाल में घटित हुई थी. उसी दौरान दूसरा ठग आया और उसने कुछ ऐसा किया कि महिला को बाबाजी पर विश्वास होने लगा. इसी दौरान बाबाजी ने महिला को भगवान के साक्षात दर्शन कराने का झांसा दिया, लेकिन इस शर्त पर दर्शन होने की बात कही कि वे आभूषण पहनी महिला को दर्शन नहीं देंगे.

इसी बीच उसने महिला से उसका मंगल सूत्र और कान के झुमके उतरवा लिए और हाथ में कपूर लेकर 10 कदम जाने के बाद भगवान के दर्शन होने का आश्वासन दिया. जब महिला 10 कदम दूर गई और अपनी मुटठी को खोलकर देखा तो भगवान तो नहीं मिले लेकिन ठग बाबाजी चंपत हो गए थे .

दिन दहाडे़ इस वारदात की पूरे शहर में चर्चा है. घटना उस जगह हुई है जहां से 50 कदम दूर मेन रोड है और 200 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना है. पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. काफी मशक्तत के बाद एक सीसीटीवी में आरोपी जैसा एक हुलिया दिखा है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस को शंका है कि यह कोई बाहरी गैंग है. पुलिस का यह भी मानना है कि एक अनुभवी गैंग इस तरह की वारदात करता है और जो सिर्फ महिलाओं को अपना शिकार बनाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बीवी नागरत्ना भारत की पहली महिला चीफ जस्टिस
Next post UNSC में भारत की बड़ी कामयाबी,