ट्रैफिक रूल तोड़ने पर1 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना

उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यातायात नियम तोड़ने पर एक बाइक सवार पर एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बाइक सवार के मुताबिक जुर्माना बाइक की कीमत से भी ज्यादा है.

बाइक की कीमत से अधिक का चालन देख बाइक स्वामी के चेहरे पर पसीना छूट गए. बाइक का चालान एआरटीओ प्रवर्तन के द्वारा काटा गया है.

जानकारी के अनुसार विष्णु कुमार कुशवाहा पुत्र विजय सिंह निवासी, 61 NA लक्ष्मी नगर कृष्णा नगर मथुरा अपनी बाइक संख्या यूपी 85 बीएफ 2125 से बाजार किसी काम से निकले.

जैसे ही कृष्णानगर इलाके में वह पहुंचे तो चेकिंग कर रहे एआरटीओ प्रवर्तन ने उनकी बाइक को रुकवाने का इशारा किया तो इशारा देख विष्णु ने अपनी बाइक साइड में लगा दी.

एआरटीओ प्रवर्तन के द्वारा बाइक का चालान काटने के बाद बाइक स्वामी के हाथों में स्लिप थमाई. जब बैच स्वामी ने उस स्लिप को देखा तो बाइक स्वामी के पैरों तले से जमीन खिसक गई.

बाइक का चालन 1.10 लाख का काटा गया था जो की बाइक की कीमत से काफी ज्यादा थी.

बाइक स्वामी विष्णु कुशवाहा से फोन पर संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान चालान काटा गया.

उन्होंने बताया कि 182A(1) गाड़ी खरीदने के बाद नाम ना कराना और 190(2) पोलूशन का जुर्माना लगाने के बाद 1.10 लाख का पर्ची थमा दी. काफी मिन्नतें की गई लेकिन एआरटीओ साहब ने वहां से फटकार कर भगा दिया और कोर्ट में घसीटने की बात कही. वहीं जब एआरटीओ प्रवर्तन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पीएम मोदी की सोमनाथ मंदिर को सौगात
Next post 45 लाख की लूट में पूर्व विधायक का बेटा समेत 11 गिरफ्तार