Breaking News

बलात्कार धोखाधड़ी के आरोपित को आरपीएफ ने दबोचा

बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोपित को रायपुर आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले डेढ़ माह से बैतूल पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी।  आरोपित अमित रांका को अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। आरोपित ट्रेन में सवार होकर भागने की फिराक में था। सूचना पर आरपीएफ ने उसे पकड़कर बैतूल पुलिस के हवाले कर दिया।

आररपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल निवासी आरोपित अमित बलात्कार और धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देकर पिछले डेढ़ माह से फरार था। बैतूल पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपित अमित सोमवार की शाम सात बजे अमरकंटक एक्सप्रेस के ऐसी थ्री कोच में सवार होकर भोपाल जा रहा था।

इसी बीच रायपुर आरपीएफ को सूचना मिली। सूचना के मुताबिक आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में तलाशी ली। तलाशी के दौरान ही आरोपित को पकड़कर लिया। इसकी जानकारी बैतूल पुलिस को दी गई। आज बैतूल पुलिस रायपुर पहुंची और आरोपित को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सिविल लाइन गंज बैतूल थाना में आरोपित के खिलाफ धारा 420,409,120(B) 376,376-2(N)/506 के तहत अपराध दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जुड़वां भाइयों की कोरोना से मौत
Next post भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट पर 15 फैसलों पर लगी मुहर